WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन्स एटा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

 

 

*एटा – श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन्स एटा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन, पुलिस लाइंस प्रांगण में डीएम एवं एसएसपी एटा द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ एवं मंदिर में विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की गई।*

 

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन जनपद एटा में स्थित मंदिर को भव्य रूप से सजाकर श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एटा श्री अरविंद सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही पुलिस लाइंस प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्री कृष्ण जी की बाल लीलाओं को बेहद खूबसूरती के साथ प्रस्तुत किया।

 

भगवान श्री कृष्ण के जन्म के अवसर पर मध्यरात्रि में जन्मोत्सव मनाया गया तथा प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए सभी जनपदवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह, क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग व प्रतिसार निरीक्षक श्री किशन लाल गौतम सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व उनके परिवारीजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment