*मध्य प्रदेश में भारतीय मीडिया फाउंडेशन का ऐतिहासिक विस्तार – दो जांबाज पत्रकारों को मिली महासचिव की कमान, प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र मेहरा बोले – अब हर जिले में गूंजेगी पत्रकार एकता की आवाज*
*नई दिल्ली / भोपाल।* भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने मध्य प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए दो वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
*नवनियुक्त पदाधिकारी -*
*1. विकास रस्सीवाला, पिता- प्रकाशचंद रस्सीवाला, बुरहानपुर – प्रदेश महासचिव, पश्चिम मध्य प्रदेश*
*2. निर्मल प्रकाश श्रीवास्तव, पिता- नेतलाल श्रीवास्तव, सिवनी – प्रदेश महासचिव, पूर्वी मध्य प्रदेश*
*नवनियुक्त पदाधिकारियों का बयान*
*विकास रस्सीवाला* ने अपनी नियुक्ति पर कहा – “मैं केंद्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मुझे पश्चिम मध्य प्रदेश जैसे बड़े क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि बुरहानपुर, खंडवा, इंदौर, उज्जैन संभाग के हर जिले में भारतीय मीडिया फाउंडेशन को गांव-गांव षतक पहुंचाऊंगा। पत्रकारों के उत्पीड़न पर अब बर्दाश्त नहीं, सीधा प्रहार होगा।”
*निर्मल प्रकाश श्रीवास्तव* ने कहा – “मैं सिवनी की धरती से राष्ट्रीय नेतृत्व को नमन करता हूं। पूर्वी मध्य प्रदेश में पत्रकार आज भी डर में काम कर रहे हैं। मेरी पहली प्राथमिकता जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, शहडोल संभाग में पीड़ित पत्रकारों को न्याय दिलाना और संगठन को मजबूत करना होगा। मैं संगठन के लिए दिन-रात काम करूंगा।”
इस अवसर पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रदेश प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार *वीरेंद्र मेहरा* ने अपने वक्तव्य में कहा –
“आज मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। हमने बहुत सोच-समझकर दो जमीनी और ईमानदार साथियों को चुना है। विकास रस्सीवाला और निर्मल प्रकाश श्रीवास्तव दोनों ही लंबे समय से बिना किसी पद के समाज और पत्रकारों के लिए लड़ रहे थे। आज हमने उन्हें सिर्फ पद नहीं, बल्कि प्रदेश की जिम्मेदारी दी है।
उन्होंने कहा कि स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मध्य प्रदेश में अब पत्रकार अकेला नहीं है। अगर किसी भी जिले में किसी पत्रकार पर झूठा मुकदमा हुआ, हमला हुआ, तो सबसे पहले भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की टीम वहां पहुंचेगी। पश्चिम की कमान विकास रस्सीवाला संभालेंगे और पूर्व की कमान निर्मल प्रकाश श्रीवास्तव संभालेंगे। जल्द ही दोनों संभागों में बड़ी बैठक कर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।”
यह नियुक्ति केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर, टककोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम मिलन जायसवाल, राज्य डिप्टी चेयरमैन नृपेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह परिहार और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शाह की सहमति से की गई है।
















