भारत ने न्यूजीलैंड को उसी के घर में हराकर रचा इतिहास, सात साल का घरेलू वनडे दबदबा किया समाप्त
भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले में 22 रन से रोमांचक जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली, इस जीत के साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड का अपने घरेलू मैदान पर लगातार 11 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने का सिलसिला भी तोड़ दिया
न्यूजीलैंड को अपने घर में आखिरी बार 2019 में भारत के ही हाथों वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था, तब भारत ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से जीती थी, इसके बाद न्यूजीलैंड ने लगातार 11 घरेलू वनडे सीरीज जीतीं, लेकिन सात साल बाद एक बार फिर भारतीय टीम ने कीवियों के इस विजय अभियान पर विराम लगा दिया
माउंट माउंगानुई में खेले गए आखिरी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए, अक्षर पटेल और ईशान किशन ने 46-46 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं, जवाब में न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने 187 रन पर सिमट गई
अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट हासिल किए















