*भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) कोर कमेटी ने रजत कुमार गुप्ता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष चंदौली के पद पर हुई नियुक्ति*
केंद्रीय पॉलिसी के तहत तत्काल प्रभाव से लागू हुई नियुक्ति।
नई दिल्ली / चंदौली (उ.प्र.)।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने संगठनात्मक विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के क्रम में उत्तर प्रदेश के जिला चंदौली में संगठन को मजबूत करने हेतु नई नियुक्ति की है। यह नियुक्ति संगठन के संविधान एवं केंद्रीय कोर कमेटी की पॉलिसी के तहत तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।
नाम – रजत कुमार गुप्ता
पिता का नाम – मनोज कुमार
पता – 392, विकासनगर, पराहुपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय, जनपद – चंदौली, उत्तर प्रदेश
पद – जिला उपाध्यक्ष, चंदौली, उत्तर प्रदेश (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल)
केंद्रीय अनुमोदन –
उक्त नियुक्ति भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की सर्वसम्मति से निम्नलिखित राष्ट्रीय एवं केंद्रीय पदाधिकारियों के अनुमोदन से की गई है –
श्री करन छौकर – केंद्रीय अध्यक्ष, सुप्रीम कमेटी
. श्री रविकांत साहू – केंद्रीय अध्यक्ष, मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी,
पंडित बाल कृष्ण तिवारी – राष्ट्रीय अध्यक्ष, कोर कमेटी,
श्री राम आसरे – केंद्रीय अध्यक्ष, अनुशासन समिति एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी,
श्री वीरेंद्र मेहरा – केंद्रीय अध्यक्ष, जनरल असेंबली,
श्री अभिषेक शर्मा शास्त्री – राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव,
श्री कृष्ण माधव मिश्रा – केंद्रीय अध्यक्ष, सलाहकार परिषद,
श्री कमल कुमार मिश्रा – राज्य चेयरमैन,
श्री सुरेश राजभर – प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश, के सहमति से नियुक्ति की गई।
इस नियुक्ति पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन( नेशनल)के जिला अध्यक्ष चंदौली, वरिष्ठ पत्रकार श्री सुरेश गुप्ता ने जोरदार तरीके से पद की घोषणा करते हुए कहा कि-
> “रजत कुमार गुप्ता जैसे युवा, कर्मठ और निर्भीक पत्रकार का भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल परिवार में शामिल होना चंदौली जिले के लिए गर्व की बात है। इनकी नियुक्ति से जिले में पत्रकार एकता को नई ताकत मिलेगी। मैं राष्ट्रीय एवं केंद्रीय कोर कमेटी का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने चंदौली जैसे महत्वपूर्ण जिले पर भरोसा जताया है।
> मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि अब चंदौली में किसी भी पत्रकार के उत्पीड़न, शोषण और अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारतीय मीडिया फाउंडेशन हर पत्रकार के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। रजत गुप्ता के नेतृत्व में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल और भी अधिक सशक्त और धारदार होगा। हम सत्य, निष्पक्ष और राष्ट्रहित की पत्रकारिता के लिए संकल्पित हैं।”
जिला अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।













