WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भारतीय मीडिया फाउंडेशन – नेशनल कोर कमेटी _एक ठोस कदम – समर्पित संगठन की ओर_

भारतीय मीडिया फाउंडेशन – नेशनल कोर कमेटी
_एक ठोस कदम – समर्पित संगठन की ओर_

वर्ष 2027 हेतु संगठनात्मक पुनर्गठन एवं नवीनीकरण के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल परिवार के सभी सम्मानित साथियों को सादर नमस्कार,

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने संगठन के भविष्य और पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए एक ऐतिहासिक और ठोस निर्णय 24 अगस्त 2026 को लखनऊ में ले लिया है।

अब तक हम संख्या बढ़ाने पर ध्यान दे रहे थे, लेकिन अब समय आ गया है कि हम गुणवत्ता, समर्पण और उद्देश्य पर ध्यान दें। इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि –

कैसा होगा 2027

. 27 का सिद्धांत – समर्पित टीम:
वर्ष 2027 में भले ही संगठन का स्वरूप इस प्रकार होगा –
– जिला कमेटी: केवल 27 समर्पित पदाधिकारी/सदस्य
– प्रदेश कमेटी: केवल 27 समर्पित पदाधिकारी/सदस्य
– राष्ट्रीय कमेटी: केवल 27 समर्पित पदाधिकारी/ सदस्य

भले ही 2027 में कमेटी की संख्या 27 रहे, लेकिन हर सदस्य 100% समर्पित, सक्रिय और संगठन के उद्देश्य के प्रति निष्ठावान होगा। भीड़ नहीं, योद्धा चाहिए।

*. नियुक्ति एवं नवीनीकरण पर रोक:*
अब से अंधाधुंध नियुक्तियां बंद। हर नई नियुक्ति और पुराने सदस्य का नवीनीकरण पूरी जांच-पड़ताल, सक्रियता रिपोर्ट और बी एम एफ सर्वोच्च नेशनल कोर कमेटी एवं जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी एवं सह प्रभारी की सहमति के बाद ही किया जाएगा। जो निष्क्रिय हैं, केवल पद के लिए हैं, उनका स्वतः नवीनीकरण समाप्त माना जाएगा।

*: हमारी ठोस रणनीति*

*. हवा-हवाई संगठन नहीं चलेगा:*
भारतीय मीडिया फाउंडेशन अब कागजों पर चलने वाला संगठन नहीं रहेगा। न हमारी कमेटियां हवा-हवाई बनेंगी और न हमारी मांगे हवा-हवाई रखी जाएंगी।

*. सीधी रणनीति – सरकार के समक्ष:*
बी एम एफ नेशनल कोर कमेटी ने पत्रकार सुरक्षा, मान्यता, बीमा, पेंशन और मीडिया अधिकारों को लेकर एक ठोस रणनीति तैयार की है। अब हम अपनी मांगों को मजबूती के साथ, तथ्यों के साथ, सीधे सरकार के समक्ष रखेंगे। इसके लिए हमें एक अनुशासित और एकजुट टीम की आवश्यकता है।

इसलिए सभी साथियों से निवेदन है कि इस निर्णय को संगठन की मजबूती के लिए उठाया गया कदम समझें। हमें संख्या नहीं, समर्पित नेतृत्व चाहिए जो पत्रकार हित की इस लड़ाई को अंतिम मुकाम तक ले जा सके।

जो इस उद्देश्य के साथ हैं, उनका हृदय से स्वागत है।

आपका अपना,

*ए.के. बिंदुसार*
*संस्थापक – भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी*

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment