WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गणेश उत्सव को लेकर पचम्बा थाना में प्रशासन ने की बैठक, शांतिपूर्ण विसर्जन पर जोर

रिपोर्ट: अमित कुमार अग्रवाल 

गिरिडीह। गणेश चतुर्थी के मद्देनजर पचम्बा थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने हिस्सा लिया। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी भाईचारे के साथ आयोजन संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस को लेकर रूट और समय निर्धारित करने, जुलूस के दौरान अनुशासन बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक अथवा भड़काऊ गीत नहीं बजाने पर चर्चा हुई। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि पर्व के दौरान शांति और सद्भाव बनाए रखें तथा किसी भी ऐसी गतिविधि से बचें, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो।

बैठक की अध्यक्षता साइबर थाना प्रभारी सह पचम्बा थाना इंस्पेक्टर के प्रभार में रहे रामेश्वर महतो ने की। वहीं पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों ने पर्व को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में वार्ड नंबर अनिल गुप्ता, पार्षद समीरदीप, पूर्व वार्ड पार्षद नूर अहमद, सिराज अंसारी, पंचायत समिति सदस्य अमीर अली, हारुन रसीद, अजय चौहान, प्रेरणा तिवारी, जितेंद्र कुमार गुप्ता, अजय कुमार राय, बारीक अंसारी और समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही समिति के सदस्यों से भी प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment