WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

थाना कोन पुलिस की बड़ी कार्यवाही

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

कोन । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गोतस्करी अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमारएवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोन पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। कोन पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत रामगढ़ बाजार में चेकिंग के दौरान 02 पिकअप वाहनों से 07 गोवंश (06 गाय एवं 01 बछड़ा) को क्रूरतापूर्वक ले जाते हुए 02 अन्तर्जनपदीय गोतस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 पिकअप वाहन एवं 07 गोवंश बरामद किए गए। उक्त संबंध में थाना कोन पर मु0अ0सं0-154/2026, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर, आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि प्रयागराज के ग्रामीण क्षेत्र भिदिउरा से गोवंशों को औने-पौने दामों में खरीदकर भदोही-मीरजापुर होते हुए सोनभद्र के तेलगुड़वा रास्ते से गढ़वा, झारखण्ड ले जाकर अच्छे दामों में बेच देते हैं। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए उनके द्वारा रास्ते बदल-बदलकर गोवंशों को ले जाया जाता है।गिरफ्तारीकरने वाली पुलिस टीम
प्र0नि0 अखिलेश कुमार मिश्र,उ0नि0 रमाकान्त पाल, हे0का0 सुरेश कुमार,
हे0का0 अभिषेक यादव,
का0 अभिषेक सिंह, रहे।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment