WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भाजपा का तीन नवंबर को होगा पद यात्रा बाबूलाल ने राहुल गाँधी पर साधा निशाना

भाजपा का तीन नवंबर को होगा पद यात्रा बाबूलाल ने राहुल गाँधी पर साधा निशाना

 

 

झारखंड गिरिडीह से अमित अग्रवाल की रिपोर्ट

 

 

भाजपा की ओर से तीन नवंबर को गिरिडीह में आयोजित होने वाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर तैयारी पुरी कर ली है. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर से जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया. शुक्रवार को बाबूलाल मरांडी ने एक प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने

कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। परिसदन भवन में हुए प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल ने कहा कि राहुल गाँधी देश में नैरेटिव फैलाकर अराजकता का माहौल पैदा करने में लगे हुए है। पूर्व में evm हेक पर राहुल गाँधी से उच्चतम न्यायालय ने सबूत मांगा, वह नहीं दे पाए। उसके बाद अब वोट चोरी के मुद्दे पर सबूत मांगा गया। नहीं दे पाए, मतलब साफ है कि सिर्फ नैरेटिव फैलाकर देश में अराजकता पैदा करना मकसद रह गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अब तो उच्चतम न्यायालय में एसआईआर प्रक्रिया पर चुनाव आयोग ने भी स्पष्ट कर दिया कि हर निर्णय सामूहिकता के साथ किया गया है। खुद राहुल गांधी भीड़ को लेकर उच्चतम न्यायालय में जबरन घुस जाते हैं। तब मुख्य न्यायाधीश उनसे मिलने से इंकार कर देते है। और अब तो मोदी सरकार के रहने से राहुल गांधी एक तरफ परेशान है तो दूसरी तरफ राहुल गांधी के संकेत पर अब देश भर में आवाज उठने लगी है और कहा जाने लगा है कि बांग्लादेश से सता परिवर्तन का पूरा आंदोलन को सिखा गया है। कभी राहुल गांधी के संकेत पर कहा जाता है कि हर हाल में सता परिवर्तन होगा। मतलब साफ है कि पूरा साजिश सिर्फ सता परिवर्तन का है। जिसके नेतृत्वकर्ता खुद कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी है। क्योंकि देश में दिमागी नक्सल पूरी तरह से हावी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के इसी आंदोलन का जवाब देने के लिए भाजपा का अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ रैली गिरिडीह में तीन नवंबर को होना है। इधर प्रेसवार्ता में पार्टी क़े प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी, शालिनी वैशाखीयार, महादेव दुबे, दिनेश यादव, मुकेश जालान,मनोज साहू, सिकन्दर हेम्ब्रॉम, नवीन सिन्हा, मनोज संगाई , सुरेश मंडल, अशोक उपाध्याय, सुरेश मंडल,समेत कई नेता मौजूद थे।

Leave a Comment