रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)
चोपन /सोनभद्र – शारदीय नवरात्रि के पावन दिनों में नगर के दुर्गा मैदान, गड़ईडीह प्रीतनगर हिल कालोनी, तथा वैरियर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य पूजा पंडाल बना कर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजन अर्चन का नौ दिवसीय कार्यक्रम रविवार के दिन कलस स्थापना के साथ ही विधि विधान से पूजन का कार्यक्रम शुरू हो गया। रविवार को प्रातः गाजे बाजे ढोल नगाड़े के साथ सोन नदी के शितला घाट व सोनेश्वर पावन तट से कलश भरकर नाचते झूमते माता रानी के जयकारों के साथ नगर की विभिन्न पूजा पंडालों में कलश स्थापना की गई साथ ही विधि विधान एवं मंत्र उच्चारण के साथ नौ दिवसीय दुर्गा पूजा का कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ बताते चलें कि नगर के चार स्थानो पर प्रीतनगर गड़ईडिह दुर्गा मैदान हिल कालोनी चोपन बैरियर, पंडाल बनाया गया है साथ ही आकर्षक सजावट लोगों को मंत्र मुग्थ कर रही हैं। वही दुर्गा मैदान में पूरा मेले का वातावरण बना हुआ है जहां पर झूला चरखी घुड़सवारी आदि बच्चों को बरबस ही अपनी ओर खींच रही है सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना निरीक्षक प्रभारी गोपाल जी गुप्ता एवं कस्बा इंचार्ज मनोज सिंह पुलिस बल के साथ चाक चौबंद रहे।














