WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

संवैधानिक मछुआ एससी आरक्षण के अधिकार की आवाज बुलंद करने के लिए निषाद पार्टी ने कार्यकर्ताओं से दिल्ली की महारैली में चलने हेतु किया आव्हान , रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

संवैधानिक मछुआ एससी आरक्षण के अधिकार की आवाज बुलंद करने के लिए निषाद पार्टी ने कार्यकर्ताओं से दिल्ली की महारैली में चलने हेतु किया आव्हान

( मंगलवार से प्रत्येक ब्लॉक में चलेगा सघन भ्रमण जनसंपर्क अभियान )

————————————

एटा ! उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री महामना डॉक्टर संजय कुमार निषाद राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी के आह्वान पर आज रविवार को ठंडी सड़क स्थित कश्यप धर्मशाला पर निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव रामपाल सिंह कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक के दौरान निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश कश्यप ने संवैधानिक मछुआ एससी आरक्षण के अधिकार की धमाकेदार आवाज बुलंद करने के लिए सजातीय बंधुओ, निषाद पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से हजारों की संख्या में आगामी रविवार 21 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली पहुंचने का आवाहन किया गया है! कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निषाद पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप निषाद के नेतृत्व में आगामी मंगलवार 13 अक्टूबर से जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में सघन भ्रमण जनसंपर्क अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को हर हाल में दिल्ली पहुंचने का संदेश दिया जाएगा !

बैठक में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं जिला योजना समिति के सदस्य हरिशंकर कश्यप, नगर पालिका परिषद जलेसर के सभासद डॉक्टर देवेश शर्मा, अमित कुलश्रेष्ठ,डॉ पुष्पेंद्र सिंह यादव, पंडित सुभाष उपाध्याय,कु. सर्वेश गिहार,राजू कश्यप, असद अब्बास, देवांश वर्धन कश्यप ,गौरी शंकर कश्यप, डॉ.हरबंस सिंह लोधी, डा.समीर कश्यप, हरिश्चंद्र कश्यप एडवोकेट,मनोज कुमार कश्यप, वेद सिंह कश्यप, सुभाष चंद्र कश्यप, शिशुपाल सिंह कश्यप, रवि कश्यप, मोहित कश्यप, वीरेंद्र नीरू कश्यप, देवेंद्र कश्यप राम शंकर कश्यप, संतोष कुशवाहा , गंगा सिंह कश्यप आदि सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे !

Leave a Comment