WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जुगैल पुलिस की बड़ी सफलता, दुकान में नकब लगाकर हुई चोरी का 12 घंटे के भीतर सफल अनावरण

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

  • अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की शत-प्रतिशत धनराशि ₹81,300 बरामद

चोपन -पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जुगैल के नेतृत्व में थाना जुगैल पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई *सम्पूर्ण धनराशि ₹81,300 बरामद* की गई पुलिस ने बताया कि 09/10.10.2026 की रात्रि में ग्राम गोठानी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र स्थित राजेश कुमार केसरी उर्फ गुड्डू की परचून की दुकान की पिछली दीवार में नकब लगाकर गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ली गई थी। उक्त घटना के संबंध में दिनांक 10.10.2026 को थाना जुगैल पर मु0अ0सं0 130/2026, धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवेचना के दौरान वादी के बयान, घटनास्थल के निरीक्षण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई कि वादी के मकान में निर्माण कार्य कर रहा राजगीर मिस्त्री बेचू घटना से पूर्व दुकान बंद होने के समय वहाँ आया था। उस दौरान उसने दुकानदार को नोटों की गड्डियाँ बनाकर गल्ले में रखते हुए देखा था। रात्रि में दुकानदार के दुकान बंद कर अन्य कार्य से चले जाने के बाद अभियुक्त द्वारा मौका पाकर दुकान की पिछली दीवार में नकब लगाकर गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ली गई।

*गिरफ्तारी एवं बरामदगी का विवरण—
थाना जुगैल पुलिस द्वारा पतारसी-सुरागरसी एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 11.10.2026 को प्रातः 08:15 बजे गोठानी बिजुल नदी पुल से अभियुक्त बेचू हरिजन पुत्र गुलाब को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई। सम्पूर्ण धनराशि ₹81,300 (इक्यासी हजार तीन सौ रुपये) बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय भेजा गया।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment