WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बस-ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, बुलंदशहर के युवक रिंकू की मौत, रिपोर्ट BMF News

ब्रेकिंग न्यूज़

*उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़*

*हापुड़ जिले तहसील धौलाना-गुलावठी रोड पर प्रीत फैक्ट्री के पास बस-ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, बुलंदशहर के युवक रिंकू की मौत, शव आधे घंटे तक ऑटो में फंसा रहा, बस चालक फरार*

हापुड़ जिले में तहसील धौलाना-गुलावठी रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रीत फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार बस और ऑटो टेंपो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का शव ऑटो टेंपो में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को शव बाहर निकालने के लिए करीब 30 मिनट तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को धौलाना-गुलावठी रोड पर प्रीत फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार बस और ऑटो टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो टेंपो में सवार रिंकू पुत्र कालीचरन निवासी गांव ककरई, थाना जहांगीराबाद, जिला बुलंदशहर की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और युवक का शव वाहन के अंदर ही फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक का शव ऑटो टेंपो में बुरी तरह फंसा होने के कारण उसे बाहर निकालने में पुलिस को करीब 30 मिनट तक मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने भी स्थिति का जायजा लिया, लेकिन तब तक युवक की जान जा चुकी थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय बस यात्रियों से भरी हुई थी। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे के मामले में जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फरार बस चालक के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।।

पंडित मुरलीधर शर्मा पत्रकार

Leave a Comment