*ब्रह्मलीन महंत योगी शांतिनाथ जी की पुण्य स्मृति में जनपद पीलीभीत में आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन*
यही आस्था नित्य निरंतर हर भारतीय को स्मरण कराता है कि हम अखंड रामायण कर रहे हैं,लेकिन उन प्रभु राम की जन्मभूमि गुलामी की बेड़ियों से जकड़ी हुई है!
*500 वर्षो तक बिना रुके,बिना डिगे,बिना हटे ये आस्था जूझती रही,लड़ती रही आगे बढ़ती रही,अंततः जब पूरा भारत एके स्वर से उठ खड़ा हुआ तो अयोध्या में राममंदिर का निर्माण का मार्ग स्वतः ही प्रशस्त हो गया!*
*कल 2 नवंबर था,2 नवम्बर 1990 को अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलाई गई थी, सैकड़ो रामभक्तों ने अपना बलिदान दिया,तब अयोध्या में जयश्रीराम बोलने पर प्रतिबंध था,अयोध्या आने में प्रतिबंध था, नही आ सकते थे!*
अयोध्या में कोई साधन नही था,संकरी गलियां थी, अराजकता थी!
















