एटा बिग ब्रेकिंग
“बंबे में अज्ञात व्यक्ति का शव देख नगला अगर में मचा हड़कंप”
पानी में शव देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बंबे से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।
बताया जा रहा है कि शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिसके चलते फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अज्ञात व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव बंबे तक कैसे पहुंचा।
पूरा मामला बागवाला थाना क्षेत्र के नगला अगर गांव के पास बंबे का है















