WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मिर्जापुर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर जश्न-ए-सेवा : अंकित सिंह पटेल के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव

पत्रकार हर्ष गुप्ता की खास रिपोर्ट।

नरायनपुर, मिर्जापुर। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर जिला कार्य समिति सदस्य अंकित सिंह पटेल के नेतृत्व में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रतिमा के समक्ष केक काटकर खुशियां साझा की गईं और प्रधानमंत्री जी के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रण लिया गया।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मिथिलेश पाठक जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारत को विश्व पटल पर एक नई पहचान दिलाई है और अंत्योदय के मंत्र को साकार किया है।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरायनपुर, मिर्जापुर श्रीमती अनुपमा सेठ जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण से लेकर हर क्षेत्र में मोदी जी की योजनाओं ने बदलाव लाया है।

अंकित सिंह पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री जी का जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। हम सभी उनके दिखाए मार्ग पर चलकर सेवा ही संगठन के भाव के साथ कार्य करेंगे। इस दिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हुए क्षेत्र में सेवा कार्य भी किए जाएंगे।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और पूरा माहौल “भारत माता की जय” और “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment