*प्रयागराज पंकज कुमार यादव, भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल जिला सचिव की खास रिपोर्ट।*
*प्रयागराज में गरजे जिला पंचायत सदस्य उत्तम सिंह – वोट चोर गद्दी छोड़ के नारों से गूंजा इलाका, समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन*
*प्रयागराज।* संगम नगरी प्रयागराज में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाओ आंदोलन के तहत जोरदार प्रदर्शन किया। इस आंदोलन का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य उत्तम सिंह ने किया।
प्राप्त वीडियो और जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां और समाजवादी पार्टी का लाल-हरा झंडा लिए हुए थे। प्रदर्शनकारियों की तख्तियों पर *वोट चोर गद्दी छोड़* और *लोकतंत्र की हत्या करना बंद करो* जैसे नारे लिखे हुए थे।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता लगातार केंद्र और प्रदेश सरकार पर वोट चोरी और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रहे थे। यह प्रदर्शन शहर के पुलिस सहायता केंद्र के पास सड़क पर किया गया। इस दौरान अधिवक्ता और कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
जिला पंचायत सदस्य उत्तम सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार में लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हो रहा है और जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। इसी के विरोध में यह शांतिपूर्ण आंदोलन किया गया है।
मौके पर मौजूद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर लोकतंत्र की हत्या बंद नहीं हुई तो यह आंदोलन और भी बड़ा रूप लेगा।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन प्रयागराज के जिला सचिव पंकज कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर पूरे आंदोलन का जायजा लिया।














