WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चौथी बार सीलिंग बिल्डिंग पर डीलिंग का खेल जारी एलडीए जोन-6 और पुलिस की मिली भगत से बिल्डर की बल्ले-बल्लेBMF News

*चौथी बार सीलिंग बिल्डिंग पर डीलिंग का खेल जारी एलडीए जोन-6 और पुलिस की मिली भगत से बिल्डर की बल्ले-बल्ले*

 

 

*रिपोर्ट मंडल ब्यूरो*

 

 

*लखनऊ।* उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो बुलडोजर बाबा के नाम से प्रसिद्ध हैं और एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार उनके मंसूबों पर पानी फेरने से बाज नहीं आ रहा लखनऊ विकास प्राधिकरण का जोन-6 और आलमबाग पुलिस की कार्यशैली पर उठते सवालिया निशान चौथी बार अवैध कमर्शियल निर्माण का कार्य रुकने का नाम नहीं ले रहा एलडीए जोन-6 में भ्र्ष्टाचार का नंगा नाच जारी है

दबँग निर्माणकर्ता के आगे लखनऊ विकास प्राधिकरण और मवईया चौकी प्रभारी धीरज यादव बौना साबित होते नजर आ रहे है आलमबाग थाना क्षेत्र के मवईया चौकी के ठीक सामने अवैध निर्माण चार बार सीलिंग में डीलिंग का खेल रोमांचक बनता जा रहा है आपको बताते चलें एलडीए के धुरंधर जेई अंजनी ने दिनांक 06/10/2026 को चौथी बार मवईया की इस अवैध कमर्शियल बिल्डिंग पर सील की मोहर लगाई थी सूत्रों की माने तो नोटों से जगमगाती झालर के आगे जेई अंजनी ने अपनी आंखों में काली पट्टी बांध रखी है हर सीलिंग पर डीलिंग का खेल जारी है अब पांचवी बार मवईया की इस अवैध इमारत का निर्माण कार्य जारी कर दिया गया और हो सकता है कुछ ही समय में ये अवैध कमर्शियल बिल्डिंग बनकर तैयार हो जाये एलडीए जोन-6 और मवईया चौकी प्रभारी की इस कार्यशैली से स्थानीय जनता में आक्रोश फैला हुआ है अब देखने वाली बात यह होगी कि इस खबर का असर सीलिंग पर होता है की डीलिंग पर ये अवैध कमर्शियल निर्माण बनकर तैयार होगा।

Leave a Comment