WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

प्रधान द्वारा बनवाये गये चकरोड को जोतकर दबंगों ने खेत में मिलाया एसडीएम व वीडीओ पटियाली की मौजूदगी में बने चकरोड पर 34500रूपया हुआ था खर्च, रिपोर्ट राकेश गौतम

प्रधान द्वारा बनवाये गये चकरोड को जोतकर दबंगों ने खेत में मिलाया

 

एसडीएम व वीडीओ पटियाली की मौजूदगी में बने चकरोड पर 34500रूपया हुआ था खर्च

 

कासगंज/

 

कासगंज जनपद के विकासखंड पटियाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हथौड़ा खेडा के ग्राम प्रधान ने खण्ड विकास अधिकारी पटियाली को दिये शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम गढिया नरसू में राजस्व अधिकारियों एसडीएम और खण्ड विकास अधिकारी की मौजूदगी में बनवाये गये चकरोड जो माता के मंदिर के लिए जाता था । को दबंगों ने जोतकर खेत में मिला लिया है। ग्राम प्रधान के मना करने पर दबंग लोग झगडा करने पर आमादा हो गये। ग्राम प्रधान के शिकायती पत्र को खण्ड विकास अधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटियाली को अग्रसारित कर दिया है।

प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम पंचायत हथौडा खेडा के ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार ने गढिया नरसू के चकरोड संख्या 173 पर नक्शा मुताबिक राजस्व निरीक्षक और लेखपाल द्वारा चिन्हित किये जाने के बाद 34500 रूपया की लागत से मिट्टी डलवाकर बनवा दिया गया था जिसे सुखपाल पुत्र टीकम सिंह, मुकेश पुत्र जगदीश व नरेश पुत्र पोखपाल निवासी गढिया नरसू ने चकरोड को जोतकर अपने खेत में मिला लिया है। ग्राम प्रधान व दो दर्जन से अधिक ग्राम वासियो ने शिकायती पत्र में कहा है कि उपरोक्त लोगों से चकरोड न जोतने के लिए कहा तो यह लोग दवंगई पर उतर आये और प्रार्थी से झगडा करने को आमादा हो गये। ग्राम प्रधान द्वारा खण्ड विकास अधिकारी को दिये गये शिकायती पत्र को खण्ड विकास अधिकारी द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटियाली को कार्यवाही करने हेतु अग्रसारित कर दिया गया है।अब देखना है कि पुलिस में दबंगों के खिलाफ क्या कार्यवाही करके दंडित करती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा इन दबंगों के खिलाफ ग्राम वासियो में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Comment

पौनी में वोटर लिस्ट से 122 नाम गायब! SIR में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, BMF की जमीनी जांच में हुआ खुलासा। भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने जताई गंभीर चिंता, डिजिटल मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र बहादुर सिंह बोले – विधानसभा वोटर लिस्ट में बड़ा खेल, मीडिया टीम करेगी और पड़ताल