WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पीरटांड़ में आजसू का शक्ति प्रदर्शन! सुदेश महतो ने हेमंत सरकार को घेरा, नौकरियों के वादे पर उठाए सवाल

गिरिडीह झारखंड से अमित अग्रवाल की रिपोर्ट

गिरिडीह। जिले के पीरटांड़ प्रखंड स्थित जमुआ गांव में रविवार को आजसू पार्टी का जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने शिरकत की। इस दौरान सुदेश महतो ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा।
जनसंवाद कार्यक्रम में आजसू नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी रही। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विधायक लंबोदर महतो, देवशरण भगत, जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव,आजसू नेत्री प्रियंका शर्मा, प्रमुख पूनम देवी और अनूप पांडे समेत पार्टी के कई नेता शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र के युवा नेता उत्कर्ष महतो की भूमिका भी सराहनीय रही।
नौकरियों के वादे पर सुदेश महतो का सरकार से सवाल
मीडिया से बातचीत के दौरान आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार जितनी नौकरियां देने के वादे कर रही है, आखिर उतनी नौकरियां लाएगी कहां से? उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
सुदेश महतो के इस बयान से कार्यक्रम में राजनीतिक सरगर्मी तेज होती नजर आई। जनसंवाद के जरिए आजसू ने ग्रामीणों के बीच अपनी राजनीतिक उपस्थिति मजबूत करने का संदेश भी दिया।
पीरटांड़ की धरती को बताया ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण
पीरटांड़ के महत्व पर चर्चा करते हुए सुदेश महतो ने इस क्षेत्र को तपोभूमि और संथाली संस्कृति की धरती बताया। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था, जब पीरटांड़ ने ब्लास्ट और खून-खराबे जैसी घटनाओं का दौर देखा। लेकिन अब परिस्थितियां बदली हैं और पीरटांड़ की धरती का महत्व और भी बढ़ गया है।
उन्होंने क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान, सांस्कृतिक विरासत और बदले हुए हालात का जिक्र करते हुए लोगों से संवाद किया।
बड़ी संख्या में जुटे आजसू नेता और कार्यकर्ता
जनसंवाद कार्यक्रम में आजसू नेता दिनेश राणा, संजय साव, , कंपू यादव, यशोदा देवी, मनोज शर्मा, उदय सिन्हा, झमन चौधरी और दीपक पंडित समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पीरटांड़ के जमुआ गांव में आयोजित आजसू का यह जनसंवाद कार्यक्रम राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा। कार्यक्रम में जहां सुदेश महतो ने रोजगार के मुद्दे पर हेमंत सरकार को घेरा, वहीं ग्रामीणों के बीच संवाद के जरिए पार्टी ने अपनी सक्रियता का प्रदर्शन किया।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment