WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अर्द्धवार्षिक परीक्षा-2026 की उत्तर पुस्तिकाओं का अभिभावकों ने किया अवलोकन

गिरिडीह झारखंड से अमित अग्रवाल की रिपोर्ट

गिरिडीह । सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा, गिरिडीह में आज अर्द्धवार्षिक परीक्षा-2026 की उत्तर पुस्तिकाओं के अवलोकन हेतु अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री आनंद कमल जी एवं वरिष्ठ आचार्य श्री राजीव सिन्हा जी द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन के साथ किया गया। तत्पश्चात आचार्य बंधु-भगिनी द्वारा सामूहिक वंदना प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक चला, जिसमें कक्षा अरुण से लेकर कक्षा द्वादश तक के भैया-बहनों ने अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित होकर हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर एवं सामान्य ज्ञान विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन किया।
अभिभावकों ने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, लेखन शैली एवं विषयवार प्रदर्शन की जानकारी प्राप्त की तथा आचार्य जी, दीदी जी से बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु, दीदी जी एवं बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित थे।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment