रिपोर्ट: एके बिन्दुसार ( प्रधान संपादक)
वाराणसी/ब्यूरो। उत्तर प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शिवमंगल बियार पर एक श्याम सुन्दर द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक पर कमेंट के माध्यम से लगाए गए आरोपों की हवा निकल गई है। पुलिस की गहन विवेचना में यह पूरा आरोप मिथ्या, निराधार और साजिशन पाया गया है।
फेसबुक पर किया था कमेंट, फिर पलटा बयान
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुजुर्ग बाबूलाल ने दिया बयान। श्याम सुन्दर ने फेसबुक पर एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए शिवमंगल बियार पर मनगढ़ंत आरोप लगाए थे, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में बुजुर्ग ने अपने ही आरोपों से पलटते हुए सच कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने गलतफहमी में आकर और किसी के बहकावे में आकर यह झूठा आरोप लगाया था।
आरोप लगाने वाले पर ही गंभीर आरोप
जाँच के दौरान पुलिस के सामने एक और चौंकाने वाला सच सामने आया है। सूत्रों के अनुसार आरोप लगाने वाले श्याम सुन्दर ने स्वयं ही गुल (नहर) की जमीन और गांव के पोखरे की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश है।
*साजिश में कई और चेहरे, जल्द होंगे बेनकाब*
पुलिस सूत्रों की मानें तो यह किसी एक व्यक्ति का कृत्य नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश है। इस षड्यंत्र में अभी और भी कई लोगों के नाम जुड़े हुए हैं, जो सम्मानित व्यक्ति की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की तह तक जा रही है और जल्द ही इसमें शामिल अन्य लोगों को भी बेनकाब किया जाएगा।
फिलहाल सच्चाई सामने आने के बाद पिछड़ा आयोग सदस्य शिवमंगल बियार की छवि और भी साफ हो गई है और उन्हें जानने वाले लोगों ने इस पुलिस जाँच का स्वागत किया है।















