पत्रकार विजेंद्र बहादुर सिंह की स्पेशल रिपोर्ट।
नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आराजी नंबर 68/2 की भूमिधरी जमीन से हटवाया गया अतिक्रमण,
ट्रैक्टर से जुताई कर बोई गई जौ की फसल।।



चुनार (मीरजापुर)। तहसील प्रशासन और थाना अहरौरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को आराजी नंबर 68/2 की लगभग पांच बीघा भूमिधरी जमीन से अतिक्रमण हटवाया गया।
मामला ग्राम बन इमिलिया, थाना अहरौरा, तहसील चुनार का है। आरोप है कि अतिक्रमणकर्ता बुद्धू पुत्र श्रीराम, निवासी ग्राम बन इमिलिया ने आराजी नंबर 68/2 पर कब्जा करके सरसों की फसल उगा दी थी और उसी नंबर में दो झोपड़ियां भी लगा दी थीं।
इस आराजी नंबर के सह खातेदार माया पाल, रामबचन पाल, बुझारन पाल, त्रिलोचन, सुनीता पाल, धीराजी, प्रदीप पाल, गुरु दयाल व अन्य समस्त लोग निवासी ग्राम अतरौली कला, थाना अहरौरा, तहसील चुनार, जनपद मीरजापुर के मूल निवासी हैं। प्रार्थीगणों का आरोप था कि विपक्षी ने उनकी जमीन पर गलत तरीके से अतिक्रमण किया है।
इस संबंध में प्रार्थीगणों ने उप जिलाधिकारी चुनार को प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र पर उप जिलाधिकारी चुनार ने आदेश दिया था कि क्षेत्रीय लेखपाल व एसएचओ अहरौरा अभिलेख जांच व स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करें। इसी क्रम में अतिक्रमण हटाने के लिए विपक्षी को तीन बार नोटिस भी दिया गया, लेकिन विपक्षी ने नोटिस रिसीव नहीं किया।
दिनांक 27 नवंबर 2026 को तहसील प्रशासन की ओर से क्षेत्रीय लेखपाल रणविजय, कानूनगो अनिल श्रीवास्तव और नायब तहसीलदार मौके पर उपस्थित थे।
वहीं थाना अहरौरा के पुलिस प्रशासन से संजय कुमार पटेल, चन्दन कुमार, नरेन्द्र सिंह, कुसुम देवी महिला हेड कांस्टेबल और विनिता मौके पर उपस्थित थीं।
इन सभी की उपस्थिति में पैमाइश की गई। जहां तक आराजी नंबर 68/2 की जमीन बरामद हुई, उसके चारों तरफ पत्थर गड्डी कराई गई और विपक्षी द्वारा उगाई गई फसल को ट्रैक्टर से जुताई करके जौ की फसल बोई गई।
वर्तमान में विपक्षी की दो झोपड़ियां अभी बनी हुई हैं। मौके पर विपक्षी बुद्धू उपस्थित नहीं हुए, उनकी पत्नी मौके पर उपस्थित थीं। उन्होंने दोनों झोपड़ियां हटाने के लिए 4 दिन का समय मांगा है।
संवाददाता, चुनार
















