WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पंजाबी विरासत परिवार द्वारा आयोजित विख्यात सरगी मेला. रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*पंजाबी विरासत परिवार द्वारा आयोजित विख्यात सरगी मेला.*

 

*सरगी मेले में बिखरे पंजाबियत के रंग पंजाबी विरासत ने बांधा समा।*

 

 

आगरा। पंजाबी विरासत द्वारा श्री राम पार्क,जयपुर हाउस पर आयोजित सरगी मेले में गिद्दा, टप्पे, बोलियां के साथ श्रीमती मधु बघेल जी एवं उनकी टीम द्वारा महारास प्रस्तुत की गई।पंजाबी वेशभूषा एवं व्यंजन पंजाबियत की झलक प्रस्तुत कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन संस्था के अध्यक्ष पूरन डाबर व कार्यकारी अध्यक्ष अनिल वर्मा, महासचिव बंटी ग्रोवर,भूपेश कालरा,नवीन अरोरा,महिला विंग अध्यक्षा रानी सिंह , मेला मार्गदर्शिका श्रीमती मधु बघेल जी,महामंत्री कुसुम महाजन, सह मीडिया प्रभारी सुनंदा अरोड़ा,सोशल मीडिया प्रभारी मोनिका सचदेवा,वर्षा सपरा ,सुनीता, निर्मल बत्रा ,पल्लवी सलूजा ने किया।

बतौर मुख्य अतिथियों में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल,व शहर की गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम में 10 नवविवाहित जोड़े आगरा के अलावा फिरोजाबाद, हाथरस आदि से आए हुए थे। आयोजन में कई जोड़े सरगी थाली के साथ सरगी मां शांता कालरा से आशीर्वाद लेकर अपने को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे थे। कई स्कूलों के बच्चों के जन्म से लेकर उसके जवान होने और फिर शादी होने के बाद सरगी लेने तक का दृश्य उपस्थित जनसमूह को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। इसके अतिरिक्त रवि नारंग, रवि चावला के निर्देशन में छोटे बच्चे पंजाब की झांकी प्रस्तुत कर रहे थे।

‘सरगी मेला’ कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री एवं आगरा सांसद माननीय प्रो. एस. पी. सिंह बघेल जी अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा एवं समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए श्रीमती रश्मि मगन को ‘पंजाबी नूर’ सम्मान से सम्मानित किया गया।वही सुनिधि कपूर, दिव्यानी विज को राइजिंग स्टार से सम्मानित किया गया। सरगी क्वीन कृष्णा अरोरा,फर्स्ट रनर ट्विंकल बत्रा ,सेकंड रनर अप रचिता छाबरा रही, वही बेस्ट हेयर कृष्णा अरोरा,बेस्ट स्माइल रचिता छाबरा,ड्रेस साँची आध्या,आंखों का पल्लवी अरोरा,गिद्दा क्वीन ट्विंकल बत्रा। मेले की संयोजिका रानी सिंह, कुसुम महाजन, सुनंदा अरोरा, कोषाध्यक्ष नवीन अरोरा, भूपेश कालरा,मन्नू महाजन,सीताराम छाबड़ा,मयंक सचदेवा,किरण कपूर व सुनंदा अरोड़ा,अंजना असीजा, वर्षा सपरा,मोनिका सचदेव, सुनीता मेहता आदि मौजूद रहीं।

Leave a Comment