WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

दांपत्य सूत्र में बंधे 41जोड़े,डीएम ने दिया आशीर्वचन, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

दांपत्य सूत्र में बंधे 41जोड़े,डीएम ने दिया आशीर्वचन

 

 

 

गड़वार(बलिया)

श्री जंगली बाबा धाम गड़वार परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामुहिक योजना के अन्तर्गत सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 41 जोड़े का वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति रिवाज के साथ परिणय सूत्र में बंधे। इनमें विकास खण्ड हनुमान गंज के 10,चिलकहर के 24,सोहाव के 1, दुबहड़ के 2,बेलहरी के 1 और गड़वार ब्लाक के 3 जोड़े शामिल रहे। समारोह का शुभारंभ जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने भगवान गणेश के मूर्ति पर माल्यार्पण,दीप प्रज्ज्वलन और मंत्रोच्चार विधि द्वारा पूजन-अर्चन कर किया। जिलाधिकारी ने नव विवाहित जोड़ों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सुखी और समृद्ध वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। इस दौरान नव विवाहित दम्पतियों को विवाह प्रमाण-पत्र और आम का एक पौधा भेंटकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नव दम्पतियों को गृहस्थी के लिए गद्दा,ट्राली बैग,घड़ी,डीनर सेट सहित कुल 27 सामग्री दी गई। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को विवाह के अवसर पर आर्थिक सहायता सहित निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने उपस्थित कन्याओं से कहा कि इस योजना के तहत जो निर्धारित धनराशि उनके खाते में जाएगी उसका प्रयोग वो अपने को आत्म निर्भर बनाने में प्रयोग करें। उन्होंने नव विवाहित जोड़ों से कहा कि वह अपना रोजगार संगम पोर्टल या सेवायोजन कार्यालय पर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें जिसे उन्हें रोजगार मेला के तहत आने वाली कंपनियों में नौकरी भी प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की वह पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर परिवार की आर्थिक स्थित को मजबूत करें तथा समाज,देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें। कहा कि प्रदेश और देश को विकसित बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी हैं। समारोह शुरू होने के पूर्व जिलाधिकारी ने श्री जंगली बाबा के मंदिर पर पहुंचकर उनके समाधि स्थल पर माथा टेका। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार,डीएसओ, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा,ब्लाक प्रमुख अतुल प्रताप सिंह सहित तमाम जनपद स्तरीय व ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए गड़वार थाना प्रभारी हितेश कुमार,सुखपुरा थाना प्रभारी रत्नेश दुबे सहित कई थानों की पुलिस बल तैनात रही।

Leave a Comment