वरिष्ठ पत्रकार राम निवास शर्मा नहीं रहे
कलवारी।चार दशक से ज्यादा समय से आज समाचार पत्र आगरा संसकरण के पत्रकार रामनिवास शर्मा पुत्र स्वर्गीय श्री वेदराम शर्मा जी का स्वर्गवास 17 अक्टूबर 2026 को हो गया.। जिन्होंने अपने पीछे अपने प्रमोद पाराशर (पुत्र) मोनिका पाराशर (पुत्रवधू) कृति पाराशर (नातिन) तन्मय पाराशर (नाती) सूर्यांश पाराशर (नाती) श्रेयांश शर्मा (धेवता) सुमन शर्मा-कृष्णकांत शर्मा (पुत्री-दामाद) रचना-सूरज प्रताप शर्मा (पुत्री दामाद) क्षमा उपाध्याय-प्रशांत उपाध्याय (पुत्री दामाद) निवास : कलवारी, बोदला-बिचपुरी रोड आगरा को बिलखते हुए छोडा है.।
श्री शर्मा के निधन पर ग्रा प ए के राष्ट्रीय उपध्यक्ष शंकर देव तिवारी नरेश सक्सेना राष्ट्रीय सचिव ग्रा प ए ओम ठाकुर पूर्व ताज प्रेस क्लब अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार रमेश राय, मुनिन्द्र शंकर त्रिवेदी, पियूष शर्मा सचिव ताज प्रेस क्लब आदि के साथ सेकड़ों पत्रकार साथियों ने शर्मा के निधन पर शौक जताया है.
श्री शर्मा का दाह संस्कार कलवारी स्थिति मोक्ष धाम पर शनिवार को प्रातः 11बजे किया गया. मुख्यागनी पुत्र प्रमोद ने स्ट्रेचर पर रह दी. प्रमोद का जयपुर मेँ एक ऑपरेशन हुआ था. मोक्ष धाम पर ग्राम सभा कलवारी के लोग और आगरा शहर के वरिष्ठ पत्रकार और नागरिक मौजूद थे.















