*दबंग भाजपा पार्षद हरिओम गोयल उर्फ ‘बाबा’ द्वारा लगातार उत्पीड़न, अवैध वसूली और धमकियों के खिलाफ भारतीय हिन्दू सेवा संस्था ने खोला मोर्चा; उच्चाधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग*
आगरा:भारतीय हिन्दू सेवा संस्था (रजि.) के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस वार्ता में बलकेश्वर क्षेत्र के भाजपा पार्षद हरिओम गोयल उर्फ ‘बाबा’ पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। लगाए गए , आरोप
*जान से मारने की धमकी और उत्पीड़न: दबंग पार्षद* हरिओम अग्रवाल और उनके साथियों द्वारा लगातार बेवजह उत्पीड़न किया जा रहा है तथा पीड़ित एवं उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा सुनवाई न होने पर पूर्व में माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की गुहार भी लगाई जा चुकी है।
*फर्जी मुकदमे और हिस्ट्रीशीट का दबाव:* संस्था अध्यक्ष की लोकप्रियता बढ़ने पर विरोधियों और पुलिस की साठ-गांठ से पूर्व में हिस्ट्रीशीट खुलवा दी गई और थाना कमला नगर में फर्जी व झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए। कोर्ट में बिना साक्ष्यों के चार्जशीट भिजवाने का मामला भी सामने आया है।
*बल्केश्वर मेले में अवैध वसूली:* बल्केश्वर महादेव जी के विशाल मेले में दूर-दराज से आने वाले झूला संचालकों से प्रतिवर्ष लाखों रुपये की अवैध वसूली पार्षद हरिओम गोयल द्वारा की जाती है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है।
*व्यापारियों एवं महिलाओं का उत्पीड़न:* पार्षद और उनके पुत्रों द्वारा व्यापारियों को गुमराह कर लाखों रुपये हड़पने, चेक ले लेने और विरोध करने पर अभद्रता करने के मामले दर्ज हैं। वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती ममता शर्मा के साथ दुर्व्यवहार, आपत्तिजनक फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर छवि धूमिल करने और कपड़े फाड़ने की धमकी देने जैसे गंभीर कृत्य किए गए हैं।
*अवैध निर्माण एवं सट्टा कारोबार:* क्षेत्र में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री, सट्टे का बड़ा कारोबार और आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) तथा आवास एवं विकास परिषद के नियमों को ताक पर रखकर बिना नक्शा पास कराए अवैध कॉलोनियों व कमर्शियल परिसरों का निर्माण कराने का आरोप है।
*प्रमुख मांगें:*
आरोपी पार्षद हरिओम गोयल उर्फ ‘बाबा’ के विरुद्ध गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीट खोली जाए।
पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाए।
पीड़ित जनता व व्यापारियों को न्याय दिलाया जाए तथा गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं डीजीपी से मिलकर साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएंगे।














