WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कर्मा पूजा महोत्सव में शामिल होने पहुंचे वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष, चोपन में हुआ जोरदार स्वागत

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन। जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव कर्मा पूजा 2026 के विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सोनभद्र पहुंचे। सोमवार को ग्राम पंचायत कोटा तथा मंगलवार को ग्राम पंचायत बागेसोती में प्रस्तावित कार्यक्रमों में वह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सोनभद्र पहुंचने के दौरान चोपन से गुजरते समय नर सेवा नारायण सेवा स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में जनजातीय संस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने को लेकर चर्चा भी हुई।वक्ताओं ने कहा कि कर्मा पूजा जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था तथा सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने स्वागत के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति एवं परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक समरसता को और मजबूत करते हैं। बताया गया कि सोमवार को ग्राम पंचायत कोटा में तथा मंगलवार को ग्राम पंचायत बागेसोती में जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव कर्मा पूजा 2026 के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोगों के साथ ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद जी,जिलाध्यक्ष विमल सिंह जेसी, सत्यप्रकाश तिवारी, ओमप्रकाश जी, नर सेवा नारायण सेवा के संयोजक मनोज चौबे, दीपक दुबे, अजीत कुमार, विनीत पाण्डेय, संजय कुमार, विनित शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment