WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

तीज महोत्सव के द्वारा हुनर से आत्मनिर्भरता का संदेश दे रही नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था, रिपोर्ट राम असरे

 

*तीज महोत्सव के द्वारा हुनर से आत्मनिर्भरता का संदेश दे रही नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था ।*

*वाराणसी, 13 सितम्बर 2026*

*नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था के तत्वावधान में कबीर नगर में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेविका श्रीमती सीमा अग्रवाल जी रहीं, कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष ममता ने किया।*
*श्रीमती सीमा अग्रवाल जी ने तीज पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “तीज केवल श्रृंगार का पर्व नहीं है, यह नारी के अखंड सौभाग्य, अटूट प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। सावन माह में माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए कठोर तप किया था, उसी तप और प्रेम की स्मृति में महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए यह व्रत रखती हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे त्योहार ही हमें अपनी संस्कृति और जड़ों से जोड़ते हैं।”*

*संस्था अध्यक्ष ममता ने बताया की हमारी संस्था द्वारा हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर मुहीम के अंतर्गत बेटियां मेहंदी जैसे पारंपरिक हुनर को सीखकर न सिर्फ निःशुल्क सेवा दे रही हैं, बल्कि यही हुनर उनके लिए स्वरोजगार का जरिया बन रहा है। हाथों पर रचा गया हरा रंग जब आत्मनिर्भरता से जुड़ता है तो वही महिला सशक्तिकरण का असली रंग बन जाता है।*

*कार्यक्रम में क्षेत्रीय महिलाओं की सहभागिता रही। ढोलक-मंजीरे की थाप पर तीज के पारंपरिक लोकगीत गाकर पूरे हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाया।*

*इस अवसर पर संस्था की , राजश्री साहनी, रेशमा देवी, शिवानी कुमारी, जॉनसन बेबी, नीतू गुप्ता, काजल गुप्ता , कुसुम विश्वकर्मा, डोली कुमारी, सानिया, नुजहत बानो ने उपस्थित महिलाओं को निःशुल्क मेहंदी लगाई।*
*कार्यक्रम के अंत में संस्था द्वारा प्रतिभाग करने वाले सभी लड़कियों को सर्टिफिकेट देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई साथ ही सीमा अग्रवाल जी ने सभी लड़कियों को उपहार आशीर्वाद स्वरूप देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही आगे बढ़ने के लिए उत्साहवर्धन किया।*
*कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती सीमा अग्रवाल, खुशबू उपाध्याय, सत्या सिंह राजपूत ,मंजरी श्रीवास्तव, पिंकी दूबे, शशि अस्थाना, रितु जयसवाल ,बिपाशा गोस्वामी, आरती दुबे,अनुराधा गुप्ता, श्रेया वर्मा , सुषमा गुप्ता , दिव्या गुप्ता ,डोली पांडे, सहित क्षेत्र की कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।*

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment