WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

डेंगू प्रभावित गांव गढ़ोली रसूलपुर पहुंचे पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात , रिपोर्ट शिव सिंह

एटा ब्रेकिंग-

 

डेंगू प्रभावित गांव गढ़ोली रसूलपुर पहुंचे पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

 

एटा के ग्राम गढ़ोली रसूलपुर में डेंगू से बिगड़े हालात की सूचना पर पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया गांव पहुंचे।

 

उन्होंने डेंगू से पीड़ित अस्वस्थ नागरिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और मृतकों के शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

 

इसके बाद राजू भैया एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचे और भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को मरीजों को बेहतर एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

CMO से वार्ता कर एटा मेडिकल कॉलेज में 200 बेड आरक्षित रखने की मांग, ताकि डेंगू पीड़ित मरीजों को उपचार के लिए किसी तरह की परेशानी न हो।

 

दौरे के दौरान विधायक कासगंज सदर देवेंद्र राजपूत, विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा, विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी, ब्लॉक प्रमुख मारहरा रवि वर्मा, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेंद्र लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष एटा प्रमोद गुप्ता, समेत सीएमओ, चिकित्सक एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

*राजू भैया ने कहा*— इस कठिन समय में डेंगू पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं। हर संभव सहायता और बेहतर उपचार सुनिश्चित करना प्राथमिकता है ।

Leave a Comment