WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मंडी में अन्नदाता से कथित मारपीट, किसान लहूलुहान— ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर मारपीट का आरोप , रिपोर्ट डॉ कृपाल सिंह मानव

एटा बिग ब्रेकिंग

 

मंडी में अन्नदाता से कथित मारपीट, किसान लहूलुहान— ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर मारपीट का आरोप !

 

धान बेचने मंडी समिति पहुंचे किसान ओमकार सिंह के साथ पुलिसकर्मी द्वारा कथित मारपीट किए जाने का आरोप।

 

मारपीट में किसान के घायल होने का दावा, शरीर पर खून देख अन्य किसानों में आक्रोश।

 

घायल किसान की पहचान ओमकार सिंह पुत्र बृजलाल, निवासी हीरोदी, थाना मलावन के रूप में बताई जा रही है।

 

मामला यहीं नहीं थमा—इमरजेंसी का एक कथित वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी किसान को जबरन अंदर ले जाते और धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं।

 

वीडियो को लेकर भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं—हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

 

सबसे बड़ा सवाल—धान बेचने मंडी पहुंचे अन्नदाता के साथ आखिर क्या हुआ? क्या पुलिसकर्मी ने मारपीट की?

 

किसानों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदार पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

 

कोतवाली नगर क्षेत्र की मंडी समिति का मामला।

 

Leave a Comment