एटा बिग ब्रेकिंग —
जिरसमी नहर में अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप!
जिरसमी नहर में बहता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी।
शव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे पुलिस बल के साथ चौकी इंचार्ज अपसार खां।
चौकी इंचार्ज ने नहर से शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।
मृतक की पहचान नहीं हो सकी, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल।
हादसा, आत्महत्या या कोई और वजह—जांच के बाद होगा खुलासा।
पूरा मामला एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के जिरसमी नहर का है।
















