जलेसर पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के मामले से संबंधित एक अभियुक्त गिरफ्तार
———————————-
एटा ! कोतवाली जलेसर के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित ने बताया कि
गत शनिवार को वादी द्वारा थाना जलेसर पर लिखित सूचना दी गयी कि एक युवक द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस सूचना पर थाना जलेसर पर मुअस0-452/2026 धारा धारा 64(1), 351(3) बी0एन0एस0 व 9M/10 पॉक्सों एक्ट पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सच्चिदानन्द व पुलिस अधीक्षक नगर श्वेताभ पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में उपरोक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्त सुमित कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी ग्राम छौंड़ा थाना सासनी जनपद हाथरस को थाना जलेसर पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।















