WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव’,रस्सास्सी में गंगहरा व रामप्रवेश इंका ने मारी बाजी  , रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

‘जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव’,रस्सास्सी में गंगहरा व रामप्रवेश इंका ने मारी बाजी

 

 

बलिया

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित फेफना खेल महोत्सव में सागरपाली क्लस्टर के सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बृहस्पतिवार को गौरी भईया स्टेडियम, सागरपाली में जिला कोपरेटिव बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दूबे ने बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि फेफना खेल महोत्सव का आयोजन अभूतपूर्व है,युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच देने वाला आयोजन सफलता के नए आयाम रह रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की जितनी सराहना की जाए कम होगी। खेल समारोह के आयोजक पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सभी निर्णायकों को सम्मानित किया। फेफना खेल महोत्सव अंतर्गत सागरपाली क्लस्टर खेलों के तीसरे दिन रस्साकस्सी में बेहद रोमांचक मुकाबले खेले गए। जुनिपर बालिका वर्ग में कुल 7 वहीं सीनियर बालक वर्ग में कुल 8 टीमों ने प्रतिस्पर्धा किया। बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में विहान विद्यापीठ ए ने कंपोजिट विद्यालय इन्दरपुर को व दूसरे सेमीफाइनल में रामप्रवेश सिंह इंटर कॉलेज ने विहान विद्यापीठ बी को मात देकर फाइनल का टिकट कटाया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में रामप्रवेश सिंह इंटर कॉलेज, बनरही ने विहान विद्यापीठ ए को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। सीनियर बालक वर्ग के बेहद संघर्षपूर्ण फाइनल में गंगहरा ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। जूनियर बालक फुटबॉल में एच सी एफ सागरपाली ने केसरुवा को 1-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।निर्णायक की भूमिका अरविंद कुमार सिंह,सच्चिदानंद राय,प्रदीप यादव, विनय राय,जिला व्यायाम शिक्षिका नीतू सिंह,सपना चौधरी,जनार्दन सिंह,बैजनाथ सिंह,यशवंत राय, सचिन उपाध्याय, राहुल सिंह, मोहम्मद शमीउल्लाह, अभिषेक कुमार, अनामिका सिंह, प्रियंका तिवारी, शबाना परवीन, नीतू यादव,संगम वर्मा कृष्णा सिंह आदि ने निभाई। इस दौरान त्रिलोकी सिंह, अंजनी राय, नन्दलाल सिंह, आर्केश दूबे, विक्की सिंह, मनोज सिंह, विनोद सिंह, मुन्ना तिवारी, वैभव गिरी, सच्चिदानंद सिंह, अमरजीत सिंह, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय एवं प्रदीप कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Comment