*चोरों पर फिर भारी पड़े सुनील और अखिलेश, गिरफ्तार कर माल बरामद*
जनपद एटा की थाना कोतवाली जैथरा और थाना कोतवाली जलेसर पुलिस ने हाल ही में हुई चोरी की दो बड़ी घटनाओं का खुलासा कर चोरी का माल बरामद किया है l दोनों ही घटनाओं में पुलिस टीम का नेतृत्व थाना प्रभारीयों ने स्वयं किया है l
जैथरा पुलिस ने थाना हाजा पर दर्ज मु.अ.सं. – 380/2026 की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष श्री सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में चोरी हुए अल्टीनेटर और ₹ 2000 बरामद करते हुए अभियुक्त आकाश, सुमित उर्फ गचिया, सुधाकर उर्फ टेनिया और आलोक उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है l
वहीं जलेसर पुलिस ने थाना हाजा जलेसर पर दर्ज मु.अ.सं.-466/2026 की घटना का पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक श्री अखिलेश दीक्षित के नेतृत्व में घटना का सफलता से खुलासा करते हुए अभियुक्तों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है l
पुलिस टीम ने अभियुक्त रोहित और आशीष को घटना में चोरी किए जेवरात , सिलेंडर और ₹ 1160 रुपयों के साथ गिरफ्तार किया है l
















