WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा थाना अवागढ़ क्षेत्र के विभिन्न बूथों का किया गया भ्रमण, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

*एटा – आगामी विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा थाना अवागढ़ क्षेत्र के विभिन्न बूथों का किया गया भ्रमण।*

 

*(अफसार हुसैन मानवाधिकार मीडिया)*

आगामी विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ० इलामारन जी के निर्देशन में जनपद में लगातार भ्रमण, भौतिक सत्यापन एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 28.11.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय द्वारा थाना अवागढ़ क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों / बूथों का भ्रमण किया गया।

*भ्रमण के दौरान -*

1. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, पहुंच मार्ग, प्रकाश व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया।

2. संवेदनशील / अति संवेदनशील बूथों की समीक्षा कर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

3. बूथों पर सीसीटीवी कैमरे, संचार व्यवस्था एवं विद्युत व्यवस्था को सुचारु रखने हेतु निर्देशित किया गया।

4. ग्राम प्रधानों, बीएलओ एवं स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद कर चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में सहयोग की अपील की गई।

5. चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों, अफवाह फैलाने वालों तथा मतदाताओं को डराने-धमकाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु संबंधित को सख्त निर्देश दिए गए।

 

अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय द्वारा उपस्थित पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि चुनाव के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं निष्पक्षता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें।

 

इस दौरान क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना अवागढ़ सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment