WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चोपन में वेल्डिंग दुकान के बाहर रखे जनरेटर से अल्टीनेटर चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन (सोनभद्र): चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरियर स्थित एक वेल्डिंग दुकान के बाहर रखे जनरेटर से अज्ञात चोर अल्टीनेटर चुरा ले गए। चोरी की यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार ने इस संबंध में थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
मल्लाही टोला (चोपन) निवासी महेंद्र निषाद पुत्र स्व. बाबा राम साहनी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि चोपन बैरियर के समीप उनकी वेल्डिंग की दुकान स्थित है। दुकान के बाहर उनका जनरेटर रखा हुआ था। 20 सितंबर की देर रात करीब 12:36 बजे अज्ञात चोरों ने जनरेटर का अल्टीनेटर खोलकर पार कर दिया।
पीड़ित के अनुसार घटना का सीसीटीवी वीडियो फुटेज उनके पास मौजूद है। दुकानदार ने पुलिस से फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर मुकदमा दर्ज करने व उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment