WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

राष्ट्रीय लोक दल के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष (कार्यकारी) अनुपम मिश्रा का जोरदार स्वागत

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

सोनभद्र। राष्ट्रीय लोक दल द्वारा आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष (कार्यकारी) श्री अनुपम मिश्रा जी का सोनभद्र आगमन पर कार्यकर्ताओं ने मधुपुर एवं हिंदुआरी में जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष (कार्यकारी) श्री अनुपम मिश्रा जी ने सिंचाई विभाग के डाक बंगले में पहुंचकर किसान मसीहा एवं भारत रत्न श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद विजयगढ़ वाटिका में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष (कार्यकारी) श्री अनुपम मिश्रा जी रहे। कार्यक्रम में प्रयाग क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष (कार्यकारी) श्री अनुपम मिश्रा जी ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा एवं किसान, मजदूर और आमजन से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को बागपत और सहारनपुर जैसी मजबूती प्रदान करने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को इतना मजबूत बनाया जाए कि सोनभद्र से भी पार्टी का जनप्रतिनिधि निर्वाचित हो। उन्होंने सोनभद्र के किसानों और आदिवासी समाज की समस्याओं के संदर्भ में कहा कि इन मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और इनके निराकरण के लिए पार्टी संकल्पित है। कार्यकर्ताओं को संबल और भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की नजर में सोनभद्र के कार्यकर्ताओं और सोनभद्र के प्रति अपार स्नेह एवं आदर है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह जी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आपसी समन्वय के साथ पार्टी के लिए कार्य करने की बात कही।

जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी जी ने अपने उद्बोधन में जिले में संगठन की गतिविधियों एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में भदोही जिलाध्यक्ष श्री सुनील पटेल जी एवं गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रवि चौबे जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शांति वर्मा जी एवं जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ श्री प्रशांत विष्णु सिंह जी ने किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला संगठन महासचिव श्री धीरज चौबे जी ने उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रमुख श्री रमेश दुबे जी, सोनभद्र बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष श्री बंशीधर पांडेय जी, श्री रिंकू अग्रहरि जी, श्री ओम प्रकाश तिवारी जी, श्री मनोज सिंह जी, श्री आजाद राय जी, श्री अवधेश सिंह जी, श्री तेजबहादुर पटेल जी, श्री आनंद तिवारी जी, श्री सुधीर पांडेय जी, श्री उदय प्रकाश पटेल जी, श्री इबरार अली जी, श्री सूरज चौबे जी, श्री मुरली चौहान जी, श्री ओमप्रकाश भारती जी, श्री सुनील गुप्ता जी, श्री दामोदर यादव जी एवं श्री बाबूंदर यादव जी सहित राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।
समस्त जानकरी
जिलामिडिया प्रभारी विकास पाण्डेय ने दी

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment