WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चोपन में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा संकल्प अभियान के तहत हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन – निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना तथा प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने हेतु ‘सेवा संकल्प अभियान’ (17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2026 तक) का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत वुधवार को ब्लॉक सभागार चोपन में बाल विकास विभाग की ओर से ‘हेल्दी बेबी प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर चयनित हेल्दी बेबी (स्वस्थ बच्चों) को टेडी तथा थाली, कटोरी एवं चम्मच देकर पुरस्कृत किया। 07 अन्य स्वस्थ बच्चों को थाली, कटोरी, चम्मच देकर सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया। प्रथम स्थान पर चयनित बालिका निव्या D/o नेहा, द्वितीय स्थान पर प्रेम S/o काजल तथा तृतीय स्थान पर उत्सव S/o कविता थे। मा० मंत्री द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा 2 बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाएं स्वयं के साथ बच्चों के पोषण पर ध्यान दें जिससे माँ और बच्चे दोनों स्वस्थ रहें और सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुँचायें। कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख चोपन श्रीमती लीला देवी ने भी महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
​कार्यक्रम में कोन ब्लाक की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रंजना सिंह, जिला महामंत्री सुनीता पाण्डेय तथा कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती प्रमिला त्रिपाठी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी चोपन दिलीप कुमार वर्मा ने किया। खण्ड विकास अधिकारी अजित यादव ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य सेविका श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, श्रीमती शिवानी, कार्यकत्रियों में कविता, माया, सुनीता, हेमलता, प्रेरणा आदि उपस्थित रहीं।

Leave a Comment