WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गिरिडीह में 29 अक्टूबर से सजेगा राज्य स्तरीय बैडमिंटन का महासंग्राम, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन

गिरिडीह में 29 अक्टूबर से सजेगा राज्य स्तरीय बैडमिंटन का महासंग्राम, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन

 

चार दिवसीय प्रतियोगिता में झारखंड के सभी जिलों के बालक-बालिका खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, सलूजा गोल्ड TMT मुख्य प्रायोजक

 

गिरिडीह : बैडमिंटन प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता साबित करने का बड़ा मंच मिलने जा रहा है। गिरिडीह डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 29 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक स्थानीय बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम में चार दिवसीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में झारखंड के सभी जिलों से शीर्ष बालक एवं बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट को लेकर एसोसिएशन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में आयोजन की रूपरेखा, कोर्ट की व्यवस्था, तकनीकी प्रबंधन तथा खिलाड़ियों और प्रतियोगिता में शामिल होने वाले रेफरी व अंपायरों के ठहरने की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। एसोसिएशन का प्रयास है कि प्रतियोगिता का संचालन बेहतर प्रबंधन और खेल के निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए। एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने बताया कि यह प्रतियोगिता केवल खेल आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का महत्वपूर्ण अवसर भी है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।nउन्होंने कहा कि इस आयोजन से राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा और बैडमिंटन के प्रति युवाओं का उत्साह भी बढ़ेगा। इस राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजक सलूजा गोल्ड TMT तथा सह-प्रायोजक नव अल्ट्रासाउंड हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य आपसी समन्वय के साथ तैयारियों में जुटे हैं। बैठक में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र चौधरी, सुनील मोदी, सचिव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। सभी ने प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया।

Leave a Comment