WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

उद्घाटन से पहले ही गुलजार हुआ ऐतिहासिक बटेश्वर मेला: खरीद-फरोख्त जारी, मगर अव्यवस्थाओं से व्यापारी परेशान, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

उद्घाटन से पहले ही गुलजार हुआ ऐतिहासिक बटेश्वर मेला: खरीद-फरोख्त जारी, मगर अव्यवस्थाओं से व्यापारी परेशान

बटेश्वर/आगरा। उत्तर भारत का प्रसिद्ध ऐतिहासिक ‘बटेश्वर पशु एवं लोक मेला’ अपने आधिकारिक शुभारम्भ से पहले ही पशु व्यापारियों की आमद से पूरी तरह गुलजार हो चुका है। हालांकि जिला पंचायत द्वारा मेले का विधिवत उद्घाटन 11 नवंबर को यमुना महाआरती और दीपोत्सव के साथ प्रस्तावित है, लेकिन देश के कोने-कोने से आए व्यापारियों ने ऊंट, घोड़े और दुधारू पशुओं की खरीद-फरोख्त अभी से तेज कर दी है।

शुरुआती दौर में ही करोड़ों रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है, जहां मारवाड़ी नस्ल के बेशकीमती घोड़ों की कीमत लाखों-करोड़ों में लग रही है, वहीं सांचोरी नस्ल के आकर्षक ऊंट भी व्यापारियों को लुभा रहे हैं। आधुनिक कृषि तकनीकों के चलते इस बार भी बैलों की आवक नगण्य देखी जा रही है।

व्यवस्थाएं भगवान भरोसे, अधिकारी नदारद

मेले में व्यापारिक गतिविधियां तो शुरू हो गई हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह ध्वस्त हैं। मेला क्षेत्र में अभी तक न तो अस्थाई थाना पूरी तरह सक्रिय हो सका है और न ही परिवहन विभाग द्वारा रोडवेज बस स्टैंड की शुरुआत की गई है। सबसे ज्यादा आक्रोश मेले के चारों रास्तों पर लगे अवैध बैरियरों (नाकों) को लेकर है, जहाँ स्थानीय निवासियों और व्यापारियों से अवैध वसूली और आतंक की खबरें सामने आ रही हैं।

इलाज के अभाव में घोड़ी की मौत

जिला पंचायत, आगरा की लापरवाही का आलम यह है कि शिकायत दर्ज कराने के लिए मैदान पर कोई जिम्मेदार अधिकारी ढूंढने से भी नहीं मिल रहा है। चिकित्सा व्यवस्थाओं की पोल तब खुली जब बिहार से आए एक व्यापारी की मूल्यवान घोड़ी की पेट दर्द के कारण इलाज न मिलने से मौत हो गई। व्यापारियों का आरोप है कि पशु चिकित्सक समय पर कैंप में मौजूद नहीं थे।

स्थानीय पुलिस का कहना है कि जहरखुरानी गिरोहों और संदिग्धों पर नजर रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है, लेकिन जब तक जिला पंचायत प्रशासन बुनियादी सुविधाएं (बिजली, पानी, सफाई और नाका नियंत्रण) दुरुस्त नहीं करता, तब तक अव्यवस्था का माहौल बना रहेगा।

Leave a Comment