WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा में पत्रकार पियूष शर्मा के खिलाफ मुकदमा, दूसरा पक्ष भी पढ़ें! रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

आगरा में पत्रकार पियूष शर्मा के खिलाफ मुकदमा, दूसरा पक्ष भी पढ़ें!

Oplus_131072

आगरा- उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा में पत्रकार पियूष शर्मा पर मुकदमा दर्ज होने का मामला सामने आया है। एफआईआर में एक नाम और दर्ज है, वो है दीपक बाबू का। मुकदमा हुआ है आगरा के थाना जगदीशपुरा में। दर्ज कराया है राजेश पाराशर नाम के व्यक्ति ने।

 

राजेश पाराशर का आरोप है कि दोनों लोग उसे एक फोटो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। जिसके बिहाफ पर अपराध संख्या 645-2026 के तहत बीएनएस की धारा 352, 351 (3), 351(4), 61(2), 356(2) व 356(3) की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

 

पत्रकार पीयूष शर्मा का पक्ष-

 

उधर दूसरी तरफ पत्रकार पियूष शर्मा का कहना है कि ये जो एफआईआर दो दिन पहले आगरा के थाना जगदीशपुरा में दर्ज कराई गई है वह पूरी तरह से फर्जी एवं निराधार है। मुझे जिले में कुछ पत्रकारों व अन्य लोगों द्वारा जिनके खिलाफ मैंने खबरें की हैं उनके द्वारा सिर्फ और सिर्फ मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। मुझे फर्जी मामलों में फंसाकर सटोरिया तक घोषित कर दिया गया। मेरी इज्जत का जनाजा निकलवा दिया गया। जिस मामले में सात साल की सजा का प्रावधान था, उसमें मुझे गलत तरीके से फंसाकर तीन दिन तक जेल में रखा गया। यह जो मामला है उसमें जिस व्यक्ति ने मुकदमा कराया है वह मेरे खिलाफ पुरानी साजिशों में शामिल रहा है, और और यह पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रकरण है। मैं इन लोगों के खिलाफ कोर्ट गया। अब फिर से यह नया फर्जी केस लगवाया है। इससे भी निपटा जाएगा।

Leave a Comment