WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा कॉलेज की शोध छात्रा राधिका गोयल ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल किया द्वितीय स्थान, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा कॉलेज की शोध छात्रा राधिका गोयल ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल किया द्वितीय स्थान*

 

*किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उत्कृष्ट शोध प्रस्तुति*

 

आगरा, 30 सितंबर 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में 28 एवं 29 सितंबर 2026 को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के विभिन्न शिक्षण एवं शोध संस्थानों से शोधार्थियों, शिक्षाविदों एवं विषय विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन के दौरान विभिन्न वैज्ञानिक एवं समसामयिक विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत किए गए।

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आगरा कॉलेज, आगरा के वनस्पति विज्ञान विभाग की शोध छात्रा राधिका गोयल ने प्रो. श्याम गोविंद सिंह के निर्देशन में अपने शोध विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। राधिका गोयल ने अपनी शोध प्रस्तुति के माध्यम से अपने शोध कार्य, उसकी वैज्ञानिक उपयोगिता एवं प्रमुख निष्कर्षों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। शोध प्रस्तुति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राधिका गोयल ने सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले शोधार्थियों के बीच द्वितीय स्थान (सेकंड रैंक) प्राप्त कर पुरस्कार हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से आगरा कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में हर्ष का माहौल है। राधिका गोयल की इस उपलब्धि पर आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम, उप प्राचार्य प्रो. पी. बी. झा तथा वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं शोध निर्देशक प्रो. श्याम गोविंद सिंह ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शोध छात्रा के उज्ज्वल अकादमिक भविष्य की कामना करते हुए निरंतर शोध एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में आगरा कॉलेज की शोध छात्रा द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त करना महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए प्रेरित करती हैं तथा महाविद्यालय की अकादमिक एवं शोध गतिविधियों को नई पहचान प्रदान करती हैं। यह उपलब्धि न केवल राधिका गोयल के शोध के प्रति समर्पण, परिश्रम एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को दर्शाती है, बल्कि आगरा कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के लिए भी गौरव का विषय है।

Leave a Comment