WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा और बटेश्वर के पर्यटन विकास के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा और बटेश्वर के पर्यटन विकास के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना*

 

*- पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी जी के पैतृक गांव बटेश्वर में 21 करोड़ से बनेगा स्मारक*

 

*- ताज खेमा में 5 करोड़ से बनेंगे ‘इको हट’ और कोठी मीना बाजार का होगा सौंदर्यीकरण*

 

*- मुख्यमंत्री पर्यटन स्थल विकास योजना से 9 प्राचीन मंदिरों का होगा जीर्णोद्धार*

 

*- ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार को मिलेगा बढ़ावा*

 

*आगरा, 30 सितंबर।* योगी सरकार राज्य में पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी दिशा में सरकार ने ताजनगरी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पैतृक गांव बटेश्वर के समग्र विकास के लिए अपना खजाना खोल दिया है। सरकार ने आगरा और इसके आसपास के ग्रामीण एवं धार्मिक स्थलों को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाओं को स्वीकृति दी है, जिससे पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी।

 

*अटल जी के पैतृक गांव बटेश्वर में बनेगा भव्य स्मारक*

बटेश्वर को एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक स्थल के लिए 21 करोड़ रुपये की भारी- भरकम धनराशि स्वीकृत की गई है, जबकि यहां करीब 27 करोड़ रुपये की तीन मुख्य परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इस योजना के तहत अटल जी के पैतृक स्थल पर एक भव्य स्मारक का निर्माण किया जाएगा। साथ ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए विशाल वाहन पार्किंग, टॉयलेट कॉम्प्लेक्स, म्यूरल वॉल पेंटिंग, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था और साइनेज जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

 

*ताज खेमा में बनाए जाएंगे ‘इको हट’*

योगी सरकार आगरा शहर के पर्यटन को भी नए पंख दे रही है। ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित ताज खेमा में इको- टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 5 करोड़ रुपये से ‘इको हट’ बनाए जाएंगे। एक दशक पहले यहां स्विस कॉटेज हुआ करते थे। वहीं कोठी मीना बाजार के सुंदरीकरण और पुनरुद्धार के लिए 8 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के प्रस्ताव पर कुआंखेड़ा में बलिदानी शुभम गुप्ता के स्मृति स्थल को भी 50 लाख रुपये की लागत से भव्य रूप दिया जाएगा।

 

*मुख्यमंत्री योजना से संवरेंगे कई प्राचीन मंदिर*

‘मुख्यमंत्री पर्यटन स्थल विकास योजना’ के तहत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर जिले के विभिन्न प्राचीन मंदिरों में 1.25 करोड़ रुपये (प्रत्येक) की लागत से यात्री सुविधाएं विकसित होंगी। इनमें खंदौली का लाल मंदिर, छावनी का दुर्गा मंदिर, शीतला गली का प्राचीन कुटुंबी भैरोनाथ मंदिर, दयालबाग का बालाजी धाम, अकोला का घासी बाबा मंदिर, अछनेरा का मौनी बाबा आश्रम, खेरागढ़ का लीला विलास मंदिर और फतेहाबाद का शिव मंदिर शामिल हैं। खेरागढ़ के भिलावली स्थित हनुमान मंदिर में भी 1 करोड़ रुपये से विकास कार्य होंगे।

 

*विरासत के संरक्षण से पैदा होंगे रोजगार के अवसर*

इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पर्यटन के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। बटेश्वर में श्रद्धेय अटल जी की स्मृतियों को सहेजने से लेकर आगरा के प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार तक, हमारी सरकार हर ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल का चहुंमुखी विकास कर रही है। इन कार्यों से न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत संरक्षित होगी, बल्कि पर्यटन बढ़ने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।

Leave a Comment