WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अलीगंज सर्किल के समस्त थानों का एसपी सिटी ने अर्दली रूम की समीक्षा कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, रिपोर्ट इस्लाम खान

अलीगंज सर्किल के समस्त थानों का एसपी सिटी ने अर्दली रूम की समीक्षा कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

———————————-

एटा! गत बुधवार की रात्रि को पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा थाना जैथरा पर अलीगंज सर्किल के समस्त थानों का अर्दली रूम किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्वेताभ पाण्डेय द्वारा लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों, एनबीडब्लू के निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10 अपराधियों की समीक्षा, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, ई–समन, निरोधात्मक कार्यवाही, यक्ष ऐप सत्यापन, साइबर अपराध, मिशन शक्ति केन्द्र, माल निस्तारण, पुरस्कार घोषित अपराधियों एवं अपराध नियंत्रण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान वाहन चोरी, नकबजनी व अन्य चोरी के विवेचकों को लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, जनता से शालीन व्यवहार करने, महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह सहित अन्य विवेचकगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment