WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चोपन में गूंजी साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा की आवाज।

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

  • पुलिस ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और एंटी रोमियो अभियान के प्रति किया जागरूक।

चोपन/ सोनभद्र- साइबर अपराध के बढ़ते मामलों और महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में गुरुवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चोपन में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में चोपन कस्बा इंचार्ज मनोज सिंह एवं महिला कांस्टेबल प्राची शुक्ला ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें साइबर अपराध से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत किया।पुलिसकर्मियों ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे मजबूत सुरक्षा कवच है। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंक डिटेल अथवा अन्य निजी जानकारी साझा न करें और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
वहीं एंटी रोमियो अभियान के तहत छात्राओं को उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की अभद्रता, छेड़छाड़ अथवा उत्पीड़न की स्थिति में बिना झिझक पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया। महिला कांस्टेबल प्राची शुक्ला ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने तथा असुरक्षित महसूस होने पर तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक एवं जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करने की सलाह देते हुए कहा कि जागरूक रहें, सतर्क रहें और किसी भी साइबर अथवा महिला सुरक्षा संबंधी समस्या को छिपाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचित करें।
कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस के साथ-साथ युवाओं की जागरूकता और सहभागिता भी बेहद महत्वपूर्ण है।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment