WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

खेत तालाब बनवाने पर योगी सरकार दे रही 50% सब्सिडी, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*खेत तालाब बनवाने पर योगी सरकार दे रही 50% सब्सिडी*

 

*- खेत तालाब योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में सीधे आएंगे ₹52,500*

 

*- वर्षा जल संचयन, मछली पालन और सिंचाई के लिए होगा लाभदायक*

 

*आगरा, 04 जून।* उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” के विजन को साकार करने के उद्देश्य से ‘खेत तालाब योजना’ चलाई जा रही है। कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश (भूमि संरक्षण अनुभाग) द्वारा वित्तीय वर्ष 2026- 27 के लिए इच्छुक सामान्य एवं अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को अपनी निजी भूमि पर खेत तालाब खुदवाने के लिए 50 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

 

*खाते में सीधे आएंगे 52,500 रुपये*

इस लाभकारी योजना के अंतर्गत खेत तालाब का मानक आकार 22×20×3 मीटर निर्धारित किया गया है, जिसकी कुल लागत 1,05,000 रुपये तय की गई है। इसमें योगी सरकार द्वारा किसानों को 50 प्रतिशत (52,500 रुपये) की भारी सब्सिडी दी जा रही है। यह अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। किसान इस तालाब का बहुउद्देशीय उपयोग कर सकेंगे, जिसमें वर्षा जल संचयन, मत्स्य पालन (मछली पालन) और फसलों की सिंचाई जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

 

*तीन आसान किस्तों में मिलेगी सहायता राशि*

किसानों को तालाब की खुदाई का कार्य अपनी सुविधा के अनुसार स्वयं ट्रैक्टर अथवा जेसीबी के माध्यम से कराना होगा। अनुदान राशि तीन किस्तों में प्रदान की जाएगी। पहली किस्त के रूप में 31,500 रुपये तालाब की निर्धारित आकार में खुदाई और मिट्टी का कार्य पूर्ण होने के बाद दिए जाएंगे। वहीं दूसरी किस्त के 10,500 रुपये तालाब में पक्का इनलेट निर्माण का कार्य पूरा होने के उपरांत और तीसरी किस्त 10,500 रुपये कार्य पूर्ण होने के उपरांत लाभार्थी के बैंक खाते में भेजे जाएंगे।

 

*कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर करें आवेदन*

जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि उ.प्र. सरकार की यह योजना जल संरक्षण और किसानों की तरक्की के लिए मील का पत्थर है। किसान इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और भूजल स्तर को सुधारने में भी अपना योगदान दें। इसके लिए कृषि विभाग की वेबसाइट agridarshan.up.gov.in पर जाकर खेत तालाब बुकिंग विकल्प के माध्यम से जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। किसान जनसेवा केंद्र या अपने स्मार्टफोन से भी यह आवेदन कर सकते हैं। किसी भी अन्य जानकारी के लिए किसान मोबाइल नंबर- 7015899718 एवं 9758790609 पर सीधे संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष