“*बारिश बनी आफत: काला महल में गिरी दीवार, जय गंज से कोतवाली नगर जाने वाला रास्ता बंद”*
_अलीगढ़, 07 अगस्त 2026_। लगातार हो रही बारिश के कारण शुक्रवार देर रात करीब 3:00 बजे _काला महल_ क्षेत्र में एक पुरानी खस्ताहाल बिल्डिंग की दीवार अचानक भरभरा कर सड़क पर गिर गई।
यह रास्ता _जय गंज से ऊपर कोट कोतवाली नगर_ जाने के लिए इस्तेमाल होता है। दीवार गिरने से पूरा रास्ता बंद हो गया है और सड़क पर ईंटों का बड़ा ढेर लग गया है। बारिश का पानी भरने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हुआ है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर यह हादसा दिन में होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। _ईश्वर की कृपा_ से रात का समय होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।
_दिनांक: 07 अगस्त 2026_









