जैथरा का टुच्चा गुंडा आलोक निकला बड़ा हथियार तस्कर

*जैथरा में हथियार तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

 

जैथरा पुलिस ने हथियार तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन अवैध शस्त्र बरामद किए हैं l जैथरा पुलिस की इस कार्यवाही से आम जनता में संतोष तो वहीं अपराधियों में खौफ पैदा हो गया है l

 

*काम आए मुखबिर , पकड़े गए तस्कर*

 

मुखबिर की सूचना पर थाना जैथरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधार दर्जन अवैध शस्त्रों को बरामद किया, जिससे इस पूरे घटनाक्रम में अपराधियों के विरुद्ध एक बार फिर मुखबिर की उपयोगिता सिद्ध हुई और आधा दर्जन अवैध शस्त्र पुलिस ने बरामद किए l इस संबंध में थाना हाजा पर मु०अ०सं०-0269/2026 पंजीकृत है l

 

*जैथरा का टुच्चा गुंडा आलोक निकला बड़ा हथियार तस्कर*

 

मुखबिर की सूचना पर जैथरा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कस्बा जैथरा में नेहरू नगर के रहने वाले अंशुल को मय हथियार गिरफ्तार किया l इसके बाद

अंशुल ने अपने आका आलोक के बारे में जानकारी दी, जो इस अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का सरगना है l

 

*दो कौड़ी का सड़क छाप गुंडा आलोक कैसे बना हथियार तस्कर*

 

इस पूरे कांड में पकड़े गए हथियार तस्कर अंशुल के अनुसार इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड आलोक है l

 

*सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क छाप गुंडे आलोक ने अपनी कमाई बढ़ाने के लिए हथियार तस्करी जैसे काम को शुरू किया l*

 

आगे सूत्र बताते हैं कि आधा दर्जन अवैध हथियार तो पुलिस ने बरामद कर लिए हैं लेकिन इससे पहले आलोक ने कितने अवैध हथियारों को बेचा और किस-किस को बेचा है, यह जांच का विषय है, इन लोगों की अगर जांच की जाए तो कई चेहरे बेनकाब हो जाएंगे l यह जाँच होना बेहद आवश्यक है l

 

यह समाचार लिखे जाने तक आलोक पर लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं l *आए दिन सरेराह फायरिंग दहशत फैलाकर लोक शांति भंग कर जैथरा में आतंक का पर्याय बन चुके आलोक जैसे सड़क छाप गुंडे का हथियार तस्कर बनना सभ्य समाज के लिए खतरे की घंटी है l सूत्रों का कहना है कि आलोक के गैंग में एक दर्जन से अधिक सदस्य हैं, जो हथियारों की तस्करी के साथ ही अन्य गैर कानूनी कामों को अंजाम देते हैं।*

 

 

*बड़ा सवाल – अवैध हथियारों के विरुद्ध इस शानदार कार्यवाही के लिए जैथरा पुलिस बधाई की पात्र है लेकिन इससे पहले टुच्चे आलोक ने जिन लोगों को अवैध हथियार बेचे हैं, क्या उन लोगों से अवैध हथियार बरामद हो पाएंगे ?यह सवाल बना हुआ है*

 

 

*पवन चतुर्वेदी*

जिलाध्यक्ष

प्रोग्रेसिव जर्नलिस्ट्स

एसोसिएशन

एटा

Leave a Comment