WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

12 ज्योतिर्लिंगों की पैदल यात्रा, आगरा पहुंचे दम्पत्ति का पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*12 ज्योतिर्लिंगों की पैदल यात्रा, आगरा पहुंचे दम्पत्ति का पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत*

 

*राष्ट्रीय सिंधी महासंघ ने 12 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा पर निकले गुजरात के दम्पत्ति का ग्वालियर रोड पर पुष्प वर्षा कर स्वागत, जय झूलेलाल भवन पर हुआ स्वागत समारोह*

 

आगरा। शिव की भक्ति में 12 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा पर निकले अहमदाबाद के दम्पत्ति का शिव की नगरी आगरा आगमन पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय सिंधी महासंघ ने ग्वालियर रोड पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया फिर संध्या काल में जयपुर हाउस स्थित जय झूलेलाल भवन पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाकाल और शिव पार्वती के जयकारों के साथ भगवान झूलेलाल के उद्घोष भी हर तरफ गूंजने लगे।

राष्ट्रीय सिंधी महासंघ के संरक्षक जितेन्द्र त्रिलोकानी ने जानकारी देतेहुए बताया कि नीलेश राजानी और सोनिया राजानी भारत के पहले ऐसे दंपति बन चुके हैं जो 12 ज्योतिर्लिंगों की पैदल पदयात्रा कर रहे हैं। यह पावन यात्रा 23 जुलाई से अहमदाबाद, गुजरात से प्रारंभ हुई थी और अब तक यह दंपति 11 राज्यों की कठिन पैदल यात्रा पूरी कर चुके हैं। अब तक दोनों श्रद्धालुओं ने 8 ज्योतिर्लिंग और 5 शक्तिपीठों के दर्शन कर लिए हैं। इस पूरी यात्रा के दौरान हर 30 से 50 किलोमीटर के बीच सिंधी समाज के परिवारों में रुककर सेवा और सहयोग प्राप्त करते हुए यह यात्रा आगे बढ़ रही है। अनेक कठिनाइयाँ, मौसम की चुनौतियाँ और रास्ते की परेशानियाँ आने के बावजूद दोनों ने हर बाधा को नज़रअंदाज़ कर केवल अपनी श्रद्धा और संकल्प को प्राथमिकता दी। यह आध्यात्मिक यात्रा अभी लगभग 5 महीने और चलेगी। इस पुण्य यात्रा को सिंधी समाज के संत-महात्माओं एवं पूरे सिंधी समाज का आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त हो रहा है। यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि सनातन संस्कृति, श्रद्धा, सेवा और समाज की एकता का जीवंत उदाहरण बन चुकी है। संचालन मनोहर लाल हंस, वअध्यक्षता महेश कुमार सोनी ने की। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामचंद्र हंसानी, गिरधारी लाल करमचंदानी, खेमचंद तेजनी, राजकुमार हंसानी, राजू खेमानी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment