यूपी में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची 10 जून को, मतदाता सूची की प्रकाशन तिथि पांचवीं बार बढ़ाई गई, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*#लखनऊ….*
*यूपी में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची 10 जून को, मतदाता सूची की प्रकाशन तिथि पांचवीं बार बढ़ाई गई*

यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख पांचवीं बार बढ़ा दी गई है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अब 10 जून को होगा। इससे विधानसभा चुनाव के बाद ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। पंचायत चुनाव में देरी पर कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है या प्रशासक बैठाए जा सकते हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 22 अप्रैल को जारी होने वाली अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख बढ़ाने का आदेश शनिवार को जारी कर दिया है। मतदाता सूची के कंप्यूटरीकरण का काम 21 अप्रैल से 28 मई तक होगा। मतदान केंद्रों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, राज्य मतदाता क्रमांक का आवंटन 29 मई से 9 जून तक होगा। 10 जून को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।

Leave a Comment